Monday 13 February 2012

ग्रुप कंमाडर ने किया शिविर का निरीक्षण


ग्रुप कंमाडर ने किया शिविर का निरीक्षण

वाराणसी 13 फरवरी। अ्रगसेन कन्या महाविधालय, परमानन्दपुर में चल रहे 100 वी बटालियन के संयुक्त वर्षिक प्रशिक्षण शिविर का वाराणसी बी ग्रुप के ग्रुप कंमाडर, ग्रुप कैप्टन एस.वी काटे नें निरीक्षण किया। शिविर आगमन के उपरान्त कैडेटो ने आपको गार्ड आफ आनर दिया। इसके उपरान्त कैम्प कंमान्डेन्ट कर्नल प्रफुल्ल कुमार सिंह ने आपको शिविर की गतिविधयों की जानकारी दी तथा शिविर का निरीक्षण करवाया। इस अवसर पर आपने समस्त एनसीसी अधिकारियो एवं पीआर्इ स्टाफ से भेट की। इस अवसर पर आपके साथ वाराणसी बी ग्रुप के ट्रेनिंग आफिसर ले. कर्नल धर्मेन्द्र सिंह यादव एवं शिविर के डिप्टी कैम्प कंमाडेट कर्नल ए.धवन उपसिथत थे।

इसके पूर्व प्रात:काल कर्नल पी.के. सिंह ने उदघाटन सत्र के अवसर पर बोलते हुये कैडेटो से सतत जागरूक रहने का आहवाहन किया। नागरिक सुरक्षा का दायित्व समझाते हुये आपने कहा -'' अधिकार बोध अच्छी चीज है, पर इसका र्निवहन राष्ट्र् को मजबूत एवं गरिमामय बनाता है। इसका हमें सतत ख्याल रखना चाहिये। आपने आगे बतलाया कि -'' प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उददेश्य ब एवं स प्रमाणपत्र की परीक्षा की तैयारी है। इस अवसर पर मेजर हेतराम कछवाहा, कैप्टन ओ.पी सिंह, पी. के सिंह, लेफिटीनेन्ट प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ए वं सूबेदार मेजर दया चंद उपसिथत थे। ट्रेनिंग आफिसर मेजर अरविन्द कुमार सिंह की सूचना के अनुसार आज प्रात:काल आठ बजे से अधिकारियों एवं कैडेटो द्वारा रक्तदान किया जायेगा।

                                                           

No comments:

Post a Comment